हवस की प्यास बुझाने के लिए पति को किया बेहोश, प्रेमी के साथ मिलकर किया ये कांड
अवैध संबंधों के कारण हर दिन अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है और इसके कारण दो परिवारों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पति-पत्नी के रिश्तों को तार-तार कर देना वाला एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। यह घटना 1 मई की बताई जा रही है जहां नंदग्राम थाना क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के साथ 3 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।
नमाज पढ़ने पर लगाएं रोक, हिंदू संगठनों ने दायर की याचिका!
बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी के शादी के बाद भी अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध थे और इसी कारण दोनों में झगड़े होते थे। इस दौरान मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की योजना बना दी और एक दिन मौका पाकर पत्नी ने नशीली गोली खिलाकर पति को बेहोश कर दिया। इसके बाद होने प्रेमी संग मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
घटना के बाद पत्नी ने पति के भाई को फोन करके बताया कि उसके पति बेहोश हो गए हैं और वे कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। इसके बाद मृतक के भाई ने रात में उसे गाजियाबाद के जिला अस्पताल ले गए और वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजनों को शव देखकर हैरान हुई तो उन्होंने पुलिस को फोन करके बताया और पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाया तो हत्या की बात सामने आई।

पुलिस ने जांच की तो पता चला मृतक की पत्नी पहले ही अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी लेकिन पति के समझाने के बाद वह उसके साथ वापस रहने के लिए आ गई। लेकिन दोनों का प्रेम खत्म नहीं हुआ और अंत में उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।





