मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट में डाली लाल मिर्च, फिर किया...

प्रकाशित: May 19, 2022 23:33रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान के नागौर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक पत्नी ने अपने पति की प्रेमिका के साथ मारपीट की और इसके बाद प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट्स में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया। इस पूरी घटना में महिला के साथ 5-6 महिलाओं दिया और इस दौरान एक वीडियो भी बना दिया। मारपीट के कारण प्रेमिका की हालत काफी बिगड़ गई और वो दर्द से तड़पति रही।

Akhilesh ने हिन्दू धर्म को बताया पाखंड लाल झंडा और पत्थर रखकर बना रहे है अवैध मंदिर!

घटना एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है जो चितावा थाना क्षेत्र के लांबा गांव के बस स्टेशन की है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। पीड़ित महिला ने अपने प्रेमी की पत्नी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बताया जाता है कि महिला प्याज मजदूरी का काम करती है और इसी दौरान मजदूरों के लिए गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर से फोन पर बात होती थी। इसके बाद दोनों के मध्य अवैध संबंध होने की जानकारी मिली तो पत्नी बहुत नाराज हो गई।


अन्य महिलाओं के साथ मिलकर लांबा बस स्टैंड पर पीड़िता को पकड़ लिया और इसके बाद सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान पीड़िता को नीचे पटककर उसके प्राइवेट पार्ट्स में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया तो वो चीखती-चिल्लाती रही लेकिन किसी ने उसे छुड़ाया नहीं और लोग वीडियो बनाते रहे। प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाले जाने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई थी और इस दौरान उसकी बेटी भी साथ थी जिसे दूर भगा दिया गया।