मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

महिला से हुआ गैंगरेप तो पंचायत ने पैसे देकर मामला किया रफा-दफा

प्रकाशित: Jun 25, 2022 20:54रिपोर्ट: Navtej TV

महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है और कई बार महिलाएं डर के कारण अपने साथ हुए ऐसे अपराध के बारे में बताने से डरती है। ऐसे में अपराधियों के हौसले बढ़ जाते है और वह ऐसे अपराध करने से डरते नहीं है।

बिहार के खगड़िया जिले में रेप पीड़िता के साथ ऐसा कांड हुआ जिसके बारे में सुनकर लोगों को हैरानी हो रही है। बताया जा रहा है कि एक महिला के साथ हथियार के बल पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया और इसके बाद मामला पंचायत में पहुंच गया।

पत्नी को चूड़िया दिलवाना पड़ा भारी, बीच बाजार Boyfriend संग हुई फरार!

पंचायत में आरोपियों पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए मामले को रफा-दफा करने का फैसला किया गया। लेकिन पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में कर दी और न्याय की मांग की तो मामला खुल गया।


महादलित महिला के साथ गांव के दो युवकों ने गैंगरेप किया तो गांव के मुखिया और सरपंचों के सामने पंचायत के पंचों ने 2 युवकों पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। उन्होंने यह जुर्माना देने से मना कर दिया तो मामला तीन दिन बाद थाने में पहुंचा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।