योगी फिर मुख्यमंत्री बने तो रच देंगे ये नया इतिहास और टूट जाएंगे ये मिथक
कल का दिन यानि 10 मार्च 2022 राजनीतिक दलों के लिए बहुत अहम दिन होगा क्योंकि 5 राज्यों में हुए चुनावों के नतीजों के परिणाम इन दलों का भविष्य तय करेंगे। इन 5 राज्यों में से सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के नतीजों पर पूरे देश के लोगों की नजने टिकी हुई है। ये नतीजे साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर बहुत बड़ा प्रभाव डालेंगे।
Lady Don ने बीच बाजार लहराया चाकू, Video Viral
नतीजों से पहले सभी एग्जिट पोल्स का अनुमान है कि यूपी की जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सीएम के लिए चुना है। अगर 10 मार्च के नतीजे भी ऐसे ही रहे तो यूपी के इतिहास में नया अध्याय लिखा जाएगा और कई मिथक टूट जाएंगे।
दूसरी बार सीएम बनने का रिकॉर्ड
योगी पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर सत्ता में वापसी कर रहे हैं और ऐसा करने वाले वह प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री होंगे। 2007 के बाद सीएम उम्मीदवार विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले योगी होंगे।

नोएडा का मिथक
यूपी का सीएम अगर नोएडा जाता है तो वह फिर सत्ता में वापसी नहीं कर पाता है। लेकिन सीएम योगी ने अपने पांच सालों के कार्यकाल में कई बार नोएडा का दौरा किया और उन्होंने इस मिथक को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा था। अगर सीएम योगी फिर से सरकार बनाते है तो यह मिथक हमेशा के लिए टूट जाएगा।




