मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

यूपी चुनाव: आचार संहिता से पहले सीएम योगी ने जनता के लिए किया बड़ा ऐलान

प्रकाशित: Dec 16, 2021 15:35रिपोर्ट: Navtej TV

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले सीएम योगी ने जनता के लिए अपना पिटारा खोल दिया। सीएम योगी ने 8 हजार 479 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश कर दिया है। इस बजट में सभी क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है और इस बजट में 24 घंटे बिजली और काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए अच्छी घोषणा हुई है। सीएम ने इस बजट की घोषणा आचार संहिता के लगने से पहले करके साफ कर दिया गया है कि जनवरी में आचार संहिता लगने की पूरी संभावना है।

सीएम योगी का बड़ा ऐलान

24 घंटे बिजली

खेल विभाग को 10 करोड़

काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए 10 करोड़

किसान और पेंशन के लिए 670 करोड़

आम बजट की तरह ही अनुपूरक बजट को भी सदन में पेश किया जाता है। सरकार हर साल बजट पेश करती है लेकिन फंड की कमी पड़ने पर अनुपूरक बजट का सहारा लिया जाता है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है ऐसे में जो योजनाओं अधूरी है उनको जल्द से जल्द पूरा करने के लिए इस फंड का सहारा लिया गया है।


यूपी चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने भी कमर कस ली है और जनवरी में चुनावों की तारीखों को ऐलान किया जा सकता है। इस बार यूपी चुनावों पर पूरे देश की नजर बनी हुई है और इसी वजह से सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोख रहे हैं।