यूपी चुनावों में बीजेपी और सपा ने जनता को दिखाएं ये बड़े सपने, जानें चुनावी वादे
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सभी दलों ने अपने घोषणा पत्र जारी कर दिया है और बीजेपी और समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में एक जैसे ही वादे नजर आ रहे हैं। सपा और बीजेपी ने किसानों, रोजगार, लाईट, सुरक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में एक जैसे ही वादे किए है। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र को 'संकल्प पत्र' तो सपा ने 'वचन पत्र' में 130 वादे किए हैं तो सपा ने 22 के लिए 22 संकल्प जारी किए है।
1. किसानों के मुद्दों पर एक जैसे वादा
बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का वादा किया है। गन्ना किसानों को जल्द से जल्द राहत देने की बात कही है। बिजली-सिंचाई पर एक जैसे वादा है। दोनों ही दलों ने साल में सभी किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली देने का वादा किया है।
प्रज्ञा ठाकुर को आया न्यूड वीडियो कॉल, Video कॉल पर कपड़े उतारने लगी लड़की
2. महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर एकता
महिला को पुलिस विभाग में नोकरी में प्राथमिकता दी जाएगी और इसमें कांग्रेस भी सपा और बीजेपी के साथ आई है। फ्री गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। पेंशन का देने के वादे में भी साथ है।
3. स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर एक जैसी सोच
मेडिकल स्टाफ की भर्ती के साथ नर्सिंग स्टाफ को बढ़ाने का वादा किया गया है और गांव—गांव तक चिकित्सा सेवा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

4. युवाओं के वादों में समानता
रोजगार के नाम पर एक जैसे वादे किए है और विद्यार्थियों को लैपटॉप दिया जाएगा। अच्छे खिलाड़ी को वित्तीय सहायता दी जाएगी।
5. कानून व्यवस्था में समानता
6. मजदूरों को बीमा देने के साथ रोजगार उपलब्ध कराने का वादा।
7. पेंशन का वादा भी दोनों का एक जैसा है।





