मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

बेरोजगारी के आगे बेबस हुआ युवा, आंकड़ों ने खोली सरकार की पोल

प्रकाशित: Jan 31, 2022 22:47रिपोर्ट: Navtej TV

देश में बेरोजगारी का डेटा जारी करने वाली संस्था सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी का ताजा आंकड़ा चौंकाने वाला है, CMIE के ताजा आंकड़ों के मुताबिक तो सितंबर-दिसंबर 2021 में बेरोजगारों की संख्या 3.18 करोड़ रही, इसमें बेहद चिंताजनक बात ये है कि इनमें 3.03 करोड़ लोगों की उम्र 29 साल से भी कम है, CMIE के आंकड़ों पर आधारित देखिये ये हमारी खास रिपोर्ट।

रेलवे की परीक्षा में गड़बड़ी के बाद यूपी और बिहार में नौजवान प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका विरोध का तरीका रेलवे स्टेशन पर उपद्रव और ट्रेनें जलाने तक पहुंच गया। क्या सिर्फ एक परीक्षा में हुई गड़बड़ी से ही ये लोग इतने नाराज हैं? या फिर युवाओं में गुस्से की बड़ी वजह बेरोजगारी है, जो इस वक्त रिकॉर्ड स्तर पर है।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची Unemployment, Lockdown के दौर से भी ज्यादा,VIDEO

ANCHOR.. CMIE की रिपोर्ट के अनुसार 3.03 करोड़ युवा तो वे हैं, जो काम की तलाश में हैं। 1.24 करोड़ युवा ऐसे भी हैं, जो रोजगार तो चाहते हैं, लेकिन थककर काम नहीं खोज रहे। यदि इन्हें भी शामिल कर लें तो युवा बेरोजगारों की संख्या 4.27 करोड़ हो जाती है।

यह संख्या 2020 में देशभर में लगे लॉकडाउन के दौर से भी ज्यादा है। तब देश में 2.93 करोड़ युवा बेरोजगार थे। CMIE बेरोजगारी का डेटा जारी करने वाली इकलौती संस्था है। इसके डेटा का इस्तेमाल रिजर्व बैंक समेत केंद्र सरकार के विभाग भी करते हैं।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी बेरोजगारी के मुद्दे पर पीएम मोदी और बीजेपी सरकार पर निशाना साधते दिखे, उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि

'ये आंकड़े बताते हैं कि छात्र सत्याग्रह करने पर मजबूर क्यों हैं, लेकिन एक अहंकारी व्यक्ति अब भी आंखें बंद करके बैठा है।

जल्द ही ऐसा समय आएगा जब व्यापक हताशा का बांध टूटेगा और तब भारत को इसकी बेहद बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है, तब इस बात का कोई मतलब नहीं रह जाएगा किसने कौन-सा चुनाव जीता था, भारत में बेरोज़गारी, राष्ट्रीय स्थिरता और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है, आपकी देश की बढ़ती बेरोजगारी को लेकर क्या राय है हमें कमेंट बाक्स में जाकर जरूर बताये..देश और दुनियां की तमाम खबरों के लिए देखते रहिये नवतेज टीवी।