मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

अखिलेश के गढ़ में दहाड़ेंगे शाह, योगी के गढ़ में होगी अखिलेश की रैली

प्रकाशित: Nov 13, 2021 12:06रिपोर्ट: Navtej TV
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सभी दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है और आज का दिन यूपी में रैलियों का दिन होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समाजवाजी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ में रैली करेंगे तो दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में अखिलेश यादव "समाजवादी विजय यात्रा" के तीसरे चरण का आगाज करेंगे।

गृह मंत्री शाह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं और इसे दौरे के दौरान वह आज आजमगढ़ में एक राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे और इसके बाद मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का लोकसभा क्षेत्र है और इस बार बीजेपी इस बार अखिलेस का गढ़ ढ़हाने की तैयारी में हैं। अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र गोरखपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अखिलेश सीएम योगी के गढ़ कुशीनगर से "समाजवादी विजय यात्रा" के तीसरे चरण का आगाज करेंगे और यह रथयात्रा गोरखपुर एयरपोर्ट से कुशीनगर जाएगी। इस यात्रा को 12 अक्तूबर को कानपुर से रवाना किया था। इस चुनावों में यूपी को जीतने के लिए सभी दलों ने जबरदस्त रणनीति तैयार की है क्योंकि यह चुनाव देश की राजधानी के समीकरण बदलने की ताकत रखता है और इसका प्रभाव पूरे देश में पड़ता है।