मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

VIDEO: IPL के इतिहास में पहली बार 2 गेंदों से हुआ लाखों का नुकसान, इस गेंदबाज के आगे मुंबई हुई पस्त

प्रकाशित: Apr 23, 2023 09:26रिपोर्ट: Navtej TV

आईपीएल 2023 का 31वा मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब के बीच शनिवार को खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उनके लिए बड़ा नुकसानदायक साबित हुआ। पहले गेंदबाजी करने उतरी मुंबई की गेंबदाजों की जमकर धुलाई और पंजाब के कप्तान सैम के शानदार अर्धशतक जड़ते हुए टीम को 214 रनों का विशाल स्कोर बनाने में सहायता दी। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरूआत अच्छी रही लेकिन वह मैच नहीं जीत सकी।

पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप की गेंदबाजी के आगे मुंबई के बल्लेबाजों की एक नहीं चली और एक ही ओवर में दो बोल्ड करके अपनी टीम की जीत तय ​कर दी। उनके इस बोल्ड से लाखों का नुकसान भी हुआ है। उनकी गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मैच को जीतने के लिए मुंबई को अंतिम ओवर में 16 रनों की दरकार थी और अर्शदीप सिंह ने इस ओवर में ऐसी शानदार गेंदबाजी करके बल्लेबाजों के चारों खाने चित कर दिए।

Sudan Civil War: गृहयुद्ध से भीषण हालात, आग में झुलस रहा Sudan

पहले तो ललित यादव को बोल्ड किया और उसके बाद उन्होंने नेहल को बोल्ड कर दिया लेकिन दोनो ही बार स्टंप टूट गए जिसके कारण लाखों का नुकसान हुआ है। मुंबई के मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव लंबे समय बाद अपनी लय में दिखे उन्होकंने 26 गेंद में 57 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के पास पहुंचा दिया। इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा।