अब राजस्थान में होगी ओवैसी की एंट्री, जल्द होगी...
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन मुस्लिम धीरे—धीरे कई राज्यों में अपनी जड़े मजबूत कर रही है। ओवैसी ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार खड़े कर रही है और इसका उसे भरपूर फायदा भी मिला है। ओवैसी ने अब राजस्थान में अपनी पार्टी का विस्तार करने के साथ आने वाले विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।
ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी ने यह फैसला लिया है कि राजस्थान में अपनी पार्टी को लॉन्च करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी डेढ़ महीने के अंदर पार्टी को लांच कर दिया जाएगा और हम इसको लेकर राजस्थान के कुछ लोगों से चर्चा कर रहे हैं। ओवैसी ने कई राज्यों में अपनी पार्टी को चुनावों से पहले लांच करके अपनी जीत हासिल की है और इसी रणनीति के तहत वह अब राजस्थान में अपनी पार्टी को लांच करेंगे।
ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगें वह अभी तय नहीं हुआ है लेकिन अभी तो लॉन्च होने दीजिए। हमारी पार्टी अभी यूपी चुनावों में व्यस्त है और इसके बाद राजस्थान को लेकर ज्यादा ध्यान देंगे। आने वाले दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी कि हमारी पार्टी किसी तरह से लांच होगी और आगे क्या रणनीति रहेगी। ओवैसी के चुनावी मैदान में उतरने से अगर किसी को नुकसान होगा तो वह कांग्रेस पार्टी को होगा क्योंकि ओवैसी ने जिस भी राज्य में चुनाव लड़ा है वहां कांग्रेस को ही नुकसान हुआ था।