विराट और अमला का विश्व रिकॉर्ड तोड़कर इस पाक खिलाड़ी ने रच दिया नया इतिहास
किक्रेट अनिश्चिताओं का खेल है और हर दिन नए रिकॉर्ड व टूटते रहते हैं। लेकिन इन दिनों पाकिस्तान का एक खिलाड़ी किक्रेट इतिहास में नया कीर्तिमान रचने में लगा हुआ है। बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर अपने नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कर लिया है। पाक टीम के कप्तान बाबर का बल्ला इन दिनों आग उगल रहा है और इस वजह से रिकॉर्ड की झड़ी लगी हुई है।
बाबर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में 117 गेंद में 107 रन की शतकीय पारी खेलकर नया रिकॉर्ड बनाया है। बाबर का वनडे में 18वां शतक है और बतौर कप्तान वनडे में 7वां शतक है। इस शतक के कारण पाक टीम 300 से ज्यादा रन बनाने में सफल हो पाई है। इस शतक के साथ उन्होंने वनडे में अपने 5000 रन पूरे कर लिए है।
Hanuman Beniwal ने दिया Sachin Pilot को न्यौता
5 हजार रन बनाने लिए बाबर ने महज 97 पानी खेली है और यही उनका विश्व रिकॉर्ड है। पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम था जिन्होंने 5 हजार रन बनाने के लिए 101 पारियों का सामना किया था। वहीं विराट कोहली ने 114 पारी खेलकर यह मुकाम हासिल किया था।
वनडे में सबसे तेज 5 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड अब बाबर के नाम हो गया है। पिछले साल से बाबर की वनडे रैंकिंग में बादशाहत कायम है। बाबर वनडे रैंकिंग में नंबर 1 हैं और इसी वजह से वह बड़े रिकॉर्ड आसानी से तोड़ रहे हैं।





