प्रेमी को संबंध बनाने के लिए घर पर बुलाया, पति के साथ मिलकर किया...
अवैध संबंधों के कारण आए दिन हत्या जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। लेकिन इसके बाद अवैध संबंधों को बनाने से पहले लोग जरा भी नहीं सोच रहे है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान में बारां के छीपाबड़ौद थाना पुलिस के सामने आया। पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू की तो ब्लाइंड मर्डर के मामले में पति पत्नी को गिरफ्तार कर पूरी घटना का पर्दाफाश कर दिया।
कुछ दिन पहले गोविंदपुरा-मियाड़ा रोड पर खेड़लाजागीर निवासी अमरलाल भील का शव मिला था। इसके बाद उसके बेटे ने अपने पिता की संदिग्ध मौत का मामला दर्ज करवाया। बेटे ने बताया कि उसके पिता का किसी महिला के साथ अवैध संबंध है और इसी वजह से उसकी हत्या हुई है। पुलिस ने बेटे की जानकारी के आधार पर जांच शुरू की तो पूरी घटना की सच्चाई सामने आ गई। मृतक की प्रेमिका ने अपनी पति के साथ मिलकर अमरलाल को मौत के घाट उतारा फिर उसकी लाश को फेंक दिया।
Karnataka के बाद BJP का फोकस Rajasthan पर | Hindi News
पुलिस ने आरोपीयों से पूछताछ की तो पता चला आरोपी महिला का पीहर मृतक के गांव में था और मकान भी उसके पास था। दोनों के बीच संबंध शादी से पहले थे और जब भी वह अपने पीहर आती तो दोनों का मिलना होता था। शादी अन्य जगह होने के बाद भी दोनों के संबंध अच्छे थे और दोनों मिलते रहते थे।
दोनों के संबंधों के बारे में महिला के पति को चलता तो उसने हत्या की साजिश रची। एक दिन मृतक को महिला ने संबंध बनाने का लालच देकर उसके अपने घर पर बुलाया। इसके बाद वह घर आया तो दोनों ने उसको पकड़ लिया और हमला बोल दिया। जिसके कारण महिला के प्रेमी की मौत हो गई और शव को जंगह में फेंक दिया। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।





