पत्नी के अवैध संबंधों में पत्नी बनने लगा रोड़ा, प्रेमी ने कर दिया ये घिनौना कांड
अवैध संबंधों के कारण हर दिन हत्या जैसी घटनाएं सामने आती रहती है लेकिन इसके बाद भी ऐसे संबंधों में कमी नहीं आ रही है। राजस्थान के बारां जिले की छबड़ा थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले हुए ब्लाइंड मर्डर के मामले का खुलासा करते हुए हत्या की साजिश रचने वाली मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
घटना 25 मई की बताई जा रही है जिसमें एक युवक की हत्या के बाद पुलिस में केस दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने जांच करनी शुरू की तो पता चला मृतक की पत्नी का अवैध संबंध था और इसी वजह से उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस ने मृतक की पत्नि से गहनता से पूछताछ की तो उसने पूरी सच्चाई उजागर कर दी। उसने बताया कि कपड़ा व्यवसाई के घर पर वह झाड़ू-पोंचे का काम करती थी और इस दौरान उसकी दोस्त दुकान पर काम करने वाले एक युवक से हो गई। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लग गई और दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन दोनों के प्यार के बारे में पति को पता चल गया और वह बहुत ज्यादा रोक-टोक करना शुरू कर दिया।
Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News
इस बात से नाराज होकर दोनों ने हत्या की साजिश रची। एक दिन वह अपने रिश्तेदार की शादी में गए और वहीं पर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। महिला संगीत का कार्यक्रम था और प्रेमी मकान की छत पर छिपा हुआ था और उसने मौका पाकर उसको मौत के घाट उतार दिया।





