मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
अजमेर संभाग

ब्रॉयफ्रेंड के साथ भागी बेटी तो छपवा दिया शोक संदेश, मृत्यु भोज का आयोजन!

प्रकाशित: Jun 05, 2023 11:31रिपोर्ट: Navtej TV

प्रेम संबंधों के कारण आए दिन लड़के-लड़कियां घर से भाग जाते है और इसके बाद परिजन उनको फिर से मनाने के लिए लाखों मन्नते मांगते है। लेकिन इसके बाद भी प्रेमी जोड़े अपने परिवार के साथ जाने के लिए राजी नहीं होते है। लेकिन राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक अनूठा शोक संदेश वायरल हो रहा है, जिसमें परिजनों ने अपनी जिंदा बेटी को मरी हुई मानकर उसका शोक संदेश छपवा दिया। लड़की के घरवालों में बताया कि स्वर्गवास की सूचना देते हुए पीहर की गोरनी यानी मृत्यु भोज के लिए समाज के लोगों को भी बुलाया है।

यह शोक संदेश सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा वायरल हो गया है कि अब यह समाचार पत्रों की हेडलाइन बन रही है। मामला भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के रतनपुरा ग्राम का बताया जा रहा है। घरवालों की बिना अनुमति के लड़की अपनी पसंद के लड़के के साथ भाग गई तो इस बात से परिजन नाराज हो गए।

परिजनों ने 1 जून 2023 को उसके स्वर्गवास की खबर के साथ 13 जून 2023 को पीहर की गोरनी यानी मृत्यु भोज का कार्यक्रम भी रख दिया। दरअसल हुआ यह कि रतनपुरा ग्राम की एक लड़की अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ अपनी पसंद के युवक के साथ घर से भाग गई। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई तो पुलिस ने लड़की को परिजनों के सामने पेश किया तो उसने परिजनों को पहचानने से साफ इंकार कर दिया।

Rajasthan News: Dungarpur Rape Case में BJP ने साधा Congress सरकार पर निशाना

वह अपने प्रेमी के साथ रहने की बात स्वीकार करके उसके साथ चली गई। वह जिस प्रेमी के साथ भागी है उसके साथ पहले लड़की की सगाई हुई थी लेकिन उसके बाद सगाई टूट गई थी। लेकिन लड़की का उस लड़के साथ रहना अच्छा लगा तो वह उसके साथ भाग गई। इस बात का पता चलते ही पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस ने लड़की को ढूंढ लिया। लेकिन उसने माता-पिता को पहचानने से इंकार करते हुए प्रेमी के साथ जाने का फैसला किया।