मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
आपका संभाग

एक क्लिक में पढ़े पूरे राजस्थान की बड़ी खबरें

प्रकाशित: Jun 08, 2023 18:26रिपोर्ट: Navtej TV

झालावाड़
तेंदुए ने किसान पर किया हमला.....
झालावाड़ जिले में तेंदुए ने किसान पर किया हमला...गंभीर रुप से घायल हुआ किसान.... ग्रामीणों में फैली दहशत ....ग्रामीणों ने पथराव कर तेंदुए को भगाया...वन विभाग की टीम लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज करने की कर कोशिश .....

झुंझुनूं-
आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर युवक गिरफ़्तार
सिरियासर कलां मे सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला..भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर थाने के सामने किया प्रदर्शन.... आरोपी युवक जावेद पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग...... पुलिस ने आरोपी युवक को शांतिभंग में किया गिरफ्तार..

बानसूर के कराना में 20 दिन पहले
रेडीमेड गारमेंट की दुकान में बदमाशों द्वारा आगजनी करने का मामला..पुर्व यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत के नेतृत्व में ग्रामीणों और व्यापारियों ने डीएसपी सुनील जाखड़ को सौंपा ज्ञापन.अपराधियों को पकड़ने की मांग को लेकर सौपा है।

श्री गंगानगर
आम आदमी पार्टी का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन
श्री गंगानगर में आम आदमी पार्टी द्वारा अमर पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन..... 18 जून को होने वाली महा रैली के आयोजन को लेकर की गई चर्चा......... महारैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ओर पदाधिकारियों की सौंपी जिम्मेदारियां..... सम्मेलन में पंजाब सरकार के मंत्री विधायक हुए शामिल...... 18 जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ओर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आएंगे श्री गंगानगर...


कोटपूतली
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कोटपूतली दौरा,
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को रहेंगे कोटपूतली दौरे पर ...... सीएम गहलोत महंगाई राहत शिविर का अवलोकन कर ग्रामीणों से होंगे रूबरू........ सीएम गहलोत कोटपूतली में करोडों रूपए के विकास कार्यो की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण...... राजकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्री बाई फुले की मूर्ति का करेंगे अनावरण..... सीएम के दौरे को लेकर प्रसाशन जुटा तैयारियों में.....

डीडवाना :राज्य सरकार द्वारा घोषित डीडवाना-कुचामन जिले का जिला मुख्यालय कहां होगा, इस पर संशय की स्थिति बनी हुई है। जिला मुख्यालय की मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से डीडवाना में संघर्ष समिति आंदोलन कर रही है। इसी आंदोलन के तहत आज डीडवाना शहर में बाजार बंद करने का आह्वान किया गया, जिसको समस्त व्यापार मंडलों और सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन दिया। जिससे डीडवाना बंद पूर्णतया सफल रहा। बंद का इतना व्यापक असर रहा कि डीडवाना शहर के समस्त बाजार पूरी तरह से बंद रहे और थड़ी व ठेले भी पूरी तरह से बंद नजर आए।

बीकानेर
नागौर पुलिस की हिरासत में दलित युवक राजू बावरी की संदेहास्पद हालातों में हुई मृत्यु के मामला........ मामले मे तीसरे दिन हुआ समझौता..... मृतक के परिवार जनो ने उठाया शव।।

कोटा
में हनी ट्रेप के मामले में तीन आरोपी गिरफ़्तार
कोटा में में हनी ट्रेप के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार....आरोपियों ने कपड़ा व्यापारी का वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल किया और वायरल करने की धमकी देकर ₹एक लाख की करी थी डिमांड...

चितौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट
चित्तौड़गढ़ l भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के नव वर्ष पूरे होने को बेमिसाल कार्यकाल बताते हुए कहा कि जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से जहां जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर आमजन को राहत पहुंचाई है वही विदेशों में भी भारत की छवि बेहतर हुई है और आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है और पूरा विश्व भारत की ओर बहुत ही शक्तिशाली देश के रूप में देख रहा है

जैसलमेर
ओरण संरक्षण समिति का धरना जारी
जैसलमेर में ओरण संरक्षण समिति द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने पिछले 3 दिनों से दिया जा रहा धरना जारी .ओरण संरक्षण समिति द्वारा संरक्षण व संवर्धन की जंग अब पहुची ट्विटर तक..टीम ओरण द्वारा ट्विटर ट्रेंड्स का अलर्ट किया जारी... ट्विटर ट्रेंड्स किया शुरू...

अजमेर
गोरी नागोरी पहुंची न्यायालय
गोरी नागोरी पहुंची अजमेर न्यायालय ... अपने साथ मारपीट मामले में बयान देने पहुंची न्यायालय.. बहन की ससुराल पक्ष पर लगाया था मारपीट का आरोप .. गोरी नागोरी बाउंसर ओर पुलिस की मौजूदगी में पहुंची न्यायालय...

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News |

श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर तपोवन ट्रस्ट द्वारा शुरू की जा रही एक नई मुहिम.. तपोवन आश्रम में बेघर,वृद्धजन कामकाजी महिलाओं एवं असहाय महिलाओं को मिलेगा सहारा... और होगा आवासीय गृह... आश्रम का शुभारंभ 11 जून 2023 को करेंगे जिला कलेक्टर सौरव स्वामी.

राजसमंद
राजसमंद बी एल ओ संघ द्वारा बी एल ओ के कार्य से शिक्षकों को मुक्त किए जाने हेतू किए जा रहे बहिष्कार और प्रदर्शन के दौरान जूनदा क्षेत्र के सुपरवाइजर सत्य नारायण शर्मा बीमारी के चलते मूर्छित हो गया। जिससे शिक्षकों में रोष व्याप्त हो गया। शर्मा ने बताया कि उनका न्यूरो समंधी इलाज चल रहा है और सर्जरी हेतु कहा गया है ऐसी स्तिथि में भी उनको सुपरवाइजर बना दिया गया है।

कोटा
कोटा में पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित अन्य बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर गुर्जर समाज व ग्रामीण ने निकाली रैली...एसपी शरद चौधरी को सौंपा ज्ञापन.. मामले ने अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने की उठाई मांग...मामले में पुलिस ने किया 2 आरोपियों को किया गिरफ़्तार.. तीन चार अन्य आरोपी अभी भी चल रहे फरार..