मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

16 साल की उम्र, 5 फीट का कद और बन गया क्रिकेट का भगवान, जानें पूरा इतिहास

प्रकाशित: Apr 24, 2023 15:14रिपोर्ट: Navtej TV

5.4 फुट का एक युवा महज 16 साल की उमर मे हाथों में बल्ला पकड़े मैदान में उतरा तब किसी से नहीं सोचा था की वो क्रिकेट का भगवान बन जाएगा.हम बात कर रहे है सचिन तेंडुलकर की.भारत समेत दुनियाभर में जब भी क्रिकेट की बात होती है तो डॉन ब्रेडमेन के बाद सचिन का जिक्र हो ही जाता है. और आखिर ऐसा हो भी क्यों ना क्योंकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट में जो भूमिका निभाई है

Vande Bharat Express के किराये ने तोड़ी आम जनता की कमर

उसे भुलाया नहीं जा सकता..उन्होंने अपने करियर में इतने रिकॉर्ड बनाए हैं कि क्रिकेट इतिहास में उनका नाम दर्ज है. भले ही वे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन आज भी जब भी क्रिकेट की बात होती है तो सबकी जुबान पर उनका का नाम आ जाता है .... सचिन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं

खेलने कुदने की उम्र में एक के बाद एक बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था और आज वे 50 साल के हो गए हैं. तेंदुलकर क्रिकेट के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ौं में उनका नाम शामिल है.

भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले वह सर्वप्रथम खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं। और 2011 वाला वर्ल्ड कप जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई.उन्होंने आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन किया और लंबे समय तक मुंबई के सा​थ जुड़े रहे।