चेन्नई ने लखनऊ को हराया, मोइन अली और गायकवाड रहे जीत के हीरो
इंडियन प्रीमियर लीग 16 के छठे मैच में चेन्नई ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 12 रन से हराकर अपना खाता खोल लिया है। लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उनके लिए गलत साबित हुआ। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रनों का विशाल स्कोर बना दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 7 विकेट पर 205 रन ही बना पाई।
गहरी बात: महिलाओं के लिए बेबाकी से बोली
चेन्नई के सलामी बल्लेबाजों की शतकीय साझेदारी से टीम को मजबूत शुरुआत मिली। ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कॉन्वे की जोड़ी ने 56 बॉल पर 110 रन की पार्टनरशिप करके जीत की नींव तैयार की। गायकवाड ने 31 बॉल में 57 रन बनाए जो मौजूदा सीजन में लगातार दूसरा अर्धशतक है।
लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई ने 10वें ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके बाद मोइन अली ने 4 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत निश्चत कर दी। फिर काइल मेयर्स ने लगातार दूसरा अर्धशतक जमाकर नया इतिहास रच दिया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11...
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडु, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर और राजवर्धन हंगरगेकर।
लखनऊ सुपरजायंट्स: केएल राहुल] काइल मेयर्स, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पंड्या, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान और यश ठाकुर।





