मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

CSK vs DC: धोनी ने निकाली दिल्ली की हवा, बाहर होने के कगार पर दिल्ली

प्रकाशित: May 11, 2023 07:19रिपोर्ट: Navtej TV

आईपीएल 2023 के 55वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराकर बड़ा धमाका कर दिया है। इस हार के बाद दिल्ली की इस सीजन से विदाई लगभग तय हो गई है तो वहीं इस जीत के साथ चेन्नई की टीम प्लेऑफ में लगभग पहुंच गई है। कल के मैच में धोनी और जडेजा के बीच सातवें विकेट केलिए 18 गेंद में 48 रन की साझेदारी इस जीत में अहम साबित हुई। इसी वजह से चेन्नई ने आठ विकेट पर 167 रन बनाने में सफल हुई। इस आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

दिल्ली की सातवीं हार से प्लेऑफ में जाने की उम्मीद लगभग पूरी तहर से खत्म हो गई है। धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जो ज्यादा सही साबित नहीं हुआ। सल्लामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे (10) और ऋतुराज गायकवाड़ (24) रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने 21 रन ही बना पाए। एक समय तो लगा चेन्नई 150 रन भी नहीं बना पाएगी लेकिन धोनी और जड़ेजा ने अच्छी साझेदारी करके टीम को 170 रन के करीब पहुंचाया। धोनी ने खलील के 19वें ओवर में दो छक्के लगाकर उनके फैंस का दिल जीत लिया।

नागद्वारा के मंच से PM Modi और CM Gehlot के चले सियासी बाण

इस जीत के बाद चेन्नई अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और 12 मैच में उसके 15 अंक हो गए है। चेन्नई को प्लेऑफ में जाने के लिए एक मैच जीतना होगा।धोनी लंबे समय से इस प्रकार की बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे थे लेकिन दिल्ली के खिलाफ उनका बल्ला चला तो उनके फैंस भी जमकर नाचने लगे। धोनी का यह अंतिम आईपीएल हो सकता है क्योंकि उनके संन्यास लेने के कयास लगाए जा रहे है और जल्द ही वह इसका ऐलान भी कर सकते है।