राॅयल्स का सामना कर पाएगा पंजाब या फिर देगा मात, जानें दोनों टीमों की ताकत
आईपीएल 2023 का 8वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना पहला मैच जीत चुकी है और आज का मैच दोनों के लिए अहम होगा। राजस्थान ने सनराइजर्स हैदराबाद पर बड़ी जीत दर्ज की थी, तो पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था।
एक और exam पर संकट!! क्या रोक लगेगी STATE ELIGIBILITY TEST ( SET )पर ? खटखटाया Highcourt का दरवाजा
रॉयल्स का पलड़ा भारी रहा है क्योंकि उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी बहुत ही शानदार रही है। दोनों टीमें अब तक 24 बार आमने सामने हुई है, जिसमें राजस्थान ने 14 मैचों में जीत और 10 में हार झेली है। इस आधार पर पंजाब का पलड़ा कमजोर नजर आ रहा है कि लेकिन मैच एक अनिश्चिताओं का खेल है और कभी एक जैसा प्रदर्शन नहीं होता।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन]देवदत्त पद्दिकल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल
पंजाब किंग्स – शिखर धवन] प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जीतेश शर्मा, लियम लिविंगस्टन, शाहरुख खान, सैम करन, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह





