मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

IPL का 5वां खिताब जीतने के बाद तिरुपति के दर पर पहुंचे श्रीनिवासन

प्रकाशित: Jun 01, 2023 17:06रिपोर्ट: Navtej TV

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL) के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात को उसके घर में हराकर नया इतिहास रच दिया है। इस जीत के बाद धोनी के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ हो रही है और हर कोई उनका दिवाना हो गया है। रिकॉर्ड 5वीं बार चैंपियन बनने के बाद CSK के मालिक एन. श्रीनिवासन और टीम मैनेजमेंट के लोग ट्रॉफी लेकर चेन्नई के तिरुमाला तिरुपति बालाजी मंदिर के दर पर पहूंचे।

मंदिर में पूरे रीति-रिवाज के साथ ट्रॉफी की पूजा अर्चना की गई और इसके बाद IPL ट्रॉफी को भगवान तिरुपति के चरण में रखा। इस दौरान टीम का कोई भी खिलाड़ी साथ नहीं था। गुजरात को हराने के बाद चेन्नई ने मुंबई के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस फाइनल को लेकर बहुत ज्यादा परेशानी हुई थी लेकिन अंत में मैच हुआ और चेन्नई ने बाजी मार ली।

चेन्नई इससे पहले साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। इस सीजन में लगा धोनी संन्यास लेंगे लेकिन उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है अभी वह खेलेंगे। इस जीत के 3 दिन बाद ही धोनी के घुटने की सर्जरी हुई है। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। सीजन के बीच में ही उनको चोट लगी थी लेकिन वह अंत तक खेलते रहे और टीम को यह खिताब दिलवाया।

Karnataka के बाद BJP का फोकस Rajasthan पर | Hindi News | Rajasthan News

डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार यह खिताब जीता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। 28 मई को फाइनल मैच होना था लेकिन बारिश के कारण एक दिन के लिए टाला गया। इसके बाद रिजर्व-डे को भी बारिश की भेट चढ़ता हुआ दिखा लेकिन फिर बारिश रूकी तो गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके बाद तेज बारिश के कारण चेन्नई की पारी काफी देर से शुरू हुई और 5 ओवर और टारगेट भी कम किया।