मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

मुंबई का खुला खाता, दिल्ली की हार का चौका

प्रकाशित: Apr 12, 2023 12:01रिपोर्ट: Navtej TV

आईपीएल 2023 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर अपना खाता खोल लिया है। मुंबई को पहली जीत के लिए 20वें ओवर की आखिरी गेंद तक संघर्ष करना पड़ा और इसके बाद उनको जीत नसीब हुई। इस जीत का श्रेय कप्तान रोहित शर्मा को जाता है और लंबे समय बाद उन्होंने कप्तानी पारी खेली। 65 रन की पानी में उन्होंने 45 गेंदों का सामना किया जिसमें 4 छक्के और 6 चौके भी शामिल है।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें

इस पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 4 विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। मुंबई के लिए ईशान किशन ने 31 रन, तिलक वर्मा ने 41 रन बनाए। रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ उन्हें 'लॉन्गेस्ट सिक्स' और 'ऑन द गो फोर्स' प्राइज भी दिया गया।

दोनों टीमों को जीत की तलाश थी लेकिन दिल्ली को चौथी हार का सामना करना पड़ा और वह अंक तालिका में सबसे नीचले पायदान पर चली गई है। मुंबई की इस सीजन में शुरुआत खराब रही थी और उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के बाद मुंबई के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बड़ गया और वह अपनी लय में फिर लौट सकते हैं।