मौत का चकमा देने वाले गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की कहानी!
17 साल की उम्र में बंदूक उठाने वाला गैंगस्टर, वो शॉर्प शूटर जिसके डर से पूरा पंजाब थराता था, निशान इतना अचूक कि सामने वाले को छीलनी कर दे, आज हम आपको बताने जा रहे है कई बार पुलिस और मौत को चकमा देने वाले गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के बारे में। 21 जून 1987 को पंजाब के कपूरथला के काहलवां गांव में सुखविंदर उर्फ सुक्खा काहलवां का जन्म हुआ, सुखविंदर के माता-पिता चाहते थे कि वह ठीक से पढ़-लिख ले, ताकि उसे अमेरिका ले जा सके।

बताया जाता है कि सुखविंदर के पिता काफी दिनों से अमेरिका में रह रहे थे। लेकिन पढ़ाई के दौरान छोटे-मोटे झगड़ों से कब वह अपराध की दुनिया में दाखिल हुआ, मां-बाप को इसकी भनक तक नहीं लगी, 17 साल की उम्र में ही सुखविंदर पर आपराधिक मामला दर्ज हो गया। सुखविंदर के पिता को पता चला तो उनका सपना टूट गया और वह सुखविंदर को भाई सोनू के साथ उसकी मौसी के यहां छोड़कर परिवार के साथ विदेश चले गए। यही वह समय था जब सुखविंदर इलाके के बदमाशों के संपर्क में आया, थोड़े ही दिनों में उसने पंजाब से लेकर राजस्थान तक ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिया। साल 2005-2006 तक उसके ऊपर एक दर्जन से ज्यादा हत्याओं के केस दर्ज थे।
मंदिर तोड़े जाने पर भड़के BJP विधायक मदन दिलावर!
लोग अब सुखविंदर को सुक्खा नाम से जानने लगे थे और अब वह अपनी गैंग के साथ काम करता था। सुक्खा ने साल 2008 में अपनी प्रेमिका से शादी कर ली। शादी के कुछ दिनों बाद ही कई आपराधिक मामलों में घिरे होने के बाद भी वह ऑस्ट्रेलिया चला गया। सुक्खा को विदेश ज्यादा दिन तक रास नहीं आया और वो वापस लौट आया, कहा जाता है कि सुक्खा ने एक बार सिर्फ दांतों से काटकर एक युवक की हत्या कर दी थी। साल 2010 में सुक्खा ने जालंधर में स्पीड फंड एकेडमी के कोच लवली बाबा की हत्या कर दी, इसके बाद वह जेल चला गया।
जयपुर में 23वें दिन भी जारी है CHA का धरना!
लवली बाबा की मौत के बाद उसके दोस्त विक्की गौंडर और प्रेम लाहोरिया ने सुक्खा को मारने की ठानी, जनवरी 2015 में सुक्खा को जालंधर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी विक्की और प्रेम ने सुक्खा की गाड़ी पर भीषण गोलीबारी की, जिसमें सुक्खा की मौत हो गई, उसकी हत्या के बाद उसके हत्यारे पुलिस के सामने ही नाचने लगे थे।
सुक्खा काहलवां का खौफ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के साथ ही पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ था, साल 2000 से लेकर 2015 तक इस गैंगस्टर ने अपराध की दुनिया में कई जुर्म किये। देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखते रहिये नवतेज टीवी।



