8 साल में 14 बार अबॉर्शन, रिलेशनशिप से तंग आकर महिला ने दी जान!!
राजधानी दिल्ली के साउथ ईस्ट के जैतपुर इलाके में 8 साल से लिव इन में रहने वाली 33 वर्षीया महिला ने पार्टनर से तंग आकर खुदखुशी की. दरअसल महिला शादीशुदा थी और उसकी दो बेटियां भी हैं, लेकिन 9 सालों से महिला अपने पति से अलग रह रही थी और दोनो बेटियों को पढ़ने के लिए होस्टल में भेजा और खुद लिव इन में रह रही थी. लेकिन पार्टनर से परेशान होकर 5 जुलाई को पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी. शुरुआत में तो पुलिस ने भी इससे खुदखुशी माना लेकिन जाचं के दोरान कपड़ो से सुसाइड नोट मिला, जिसके बाद आत्महत्या के लिए उकसाने और दुष्कर्म की धारा के तहत केस दर्ज किया गया.

महिला ने लिखा है कि पिछले 8 सालों के दौरान वो 14 बार प्रेग्नेंट हुई लेकिन हर बार दबाव डालकर गर्भपात कर दिया गया. साथ ही आरोपी के खिलाफ सबूतों की जानकी भी मिली. पुलिस ने मोबाइल को सील कर लिया और जांच के बाद FIR दर्ज कर ली है. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है.





