मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

दोस्त की होने वाली पत्नी से बात करना पड़ा भारी, ​कर दिया ये कांड..

प्रकाशित: Apr 19, 2023 14:17रिपोर्ट: Navtej TV

जब किसी से दोस्ती होती है तो वह एक दूसरे के साथ जिने मरने की कसमें खाते है लेकिन जब उकनी दोस्ती में किसी बात को लेकर दरार पड़ जाती है तो वे दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाते है। ऐसा ही एक मामला राजधानी जयपुर में देखने को मिला है जहां दो दोस्त एक साथ रहते थे और हर बात एक दूसरे से शेयर करते थे। लेकिन एक छोटी से बात को लेकर दोस्त ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतारने की साजिश रची।

बताया जा रहा है कि यूपी के रहने वाले दो दोस्त जयपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में रहते थे। लेकिन इस बीच एक दोस्त की सगाई हो गई और वह अपनी पत्नी से बात करने लगा तो दोस्त ने भी अपनी भाभी से बात करने की इच्छा जाहिर की तो दोस्त ने उसकी बात मान ली। कुछ समय बाद वह उसकी पत्नी से बात करने लगा और दोस्त ने इसको लेकर टोका तो उसने उसकी बात नहीं मानी तो दोस्त को गुस्सा आ गया।

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में Joshi पर दर्ज FIR
इस बात को लेकर दोनों के मध्य झगड़ा हुआ तो परिवार के लोगों विवाद खत्म कराने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों काम करने जयपुर आ गए लेकिन उसका अभी भी विश्वास था कि उसका दोस्त उसकी पत्नी से बात करता है। इसके बाद वह अपने दोस्त को घूमने की बात कहकर साथ ले गया और नाहरगढ़ इलाके में सुनसान जगह देखकर हमला कर दिया। धोखे से गला काटकर वह भाग गया इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर युवक को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस आरोपी दोस्त की तलाश में जुट गई है।