मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

प्रेमिका ने प्रेमी के लिए रची ये खौफनाक साजिश, शादी के बाद भी बनाए अवैध संबंध

प्रकाशित: Mar 27, 2023 05:26रिपोर्ट: Navtej TV

कहते हैं मोहब्बत और जंग में सब जायज़ होता है, लेकिन अगर मोहब्बत ही जंग बन जाए तो इससे खतरनाक कुछ नहीं हो सकता कई बार प्रेम की राह में ऐसे पड़ाव भी आते हैं। जब मुश्किल स्थितियो में किसी एक सही विकल्प का चुनाव करना पड़ता है ऐसे समय अगर विवेक से काम नहीं लिया तो किसी बड़े हादसे या अपराध की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता, ऐसा ही एक मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के एटा से

दरअसल यह प्रेम कहानी एटा के नारायण नगर निवासी चित्रा और हाथरस निवासी अंकित कुमार की हैख्दोनों काफी समय से एक.दूसरे से बेहद मोहब्बत करते थे और एक दूसरे के साथ विवाह के बंधन में भी बधना चाहते थे। लेकिन इनकी प्रेम कहानी में प्रेमिका के परिवार की तरफ से सहमती नहीं थी, जिसके चलते चित्रा की शादी बुलंदशहर निवासी हेमंत के साथ करा दी गई।

आधे कपड़ो में बिजली कर्मचारियों के पीछे दौड़ी महिला

शादी हो जाने के बावजूद भी चित्रा और अंकित के प्रेम संबंध चलते रहे, जिसका पता चलने पर चित्रा का भाई अमित काफी नाराज़ हो गया था ऐसे में चित्रा ने षडयंत्र रचते हुए अंकित को मिलने बुलाया, जहाँ उसने झांसा देकर अंकित को ज़हर वाली कोल्ड ड्रिंक पिला दी, कुछ देर बातचीत करने के बाद चित्रा अपने घर वापस चली गई और अंकित से फ़ोन करके कहा कि अगर ज़हर से बच जाओ तो फांसी लगा लेना, गुड बाय

जिसके थोड़ी देर बाद ही अंकित की तबीयत खराब होने लगी, तो उसने अपने भाई को फ़ोन करके ज़हर देने वाली बात का खुलासा करते हुए चित्रा के बारे में बताया लेकिन उसको अस्पताल ले जाते वक़्त उसकी मौत हो गयी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।