मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जॉब

सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस! 8 लाख युवाओं को बड़ा मौका

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अगस्त से दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली प्रमुख भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के मुताबिक अगले पांच महीनों में कुल 8 बड़ी भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी

प्रकाशित: Jul 23, 2026 22:27रिपोर्ट: Monika Rathore

मुख्य बातें

  • RPSC ने अगस्त से दिसंबर 2026 तक की भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया।
  • अगले 5 महीनों में 8 बड़ी भर्ती परीक्षाएं आयोजित होंगी।
  • इन परीक्षाओं के माध्यम से 2,139 पदों पर भर्ती की जाएगी।
  • परीक्षा कैलेंडर में RAS प्रारंभिक परीक्षा शामिल है।

RPSC ने जारी किया मेगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर, 5 महीने में 8 बड़ी परीक्षाएं; 8 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को मौका

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अगस्त से दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली प्रमुख भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के मुताबिक अगले पांच महीनों में कुल 8 बड़ी भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनके माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में 2,139 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन परीक्षाओं में 8 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। भर्ती कार्यक्रम में युवाओं की सबसे चर्चित आरएएस प्रारंभिक परीक्षा और सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा भी शामिल हैं। आयोग के शेड्यूल के मुताबिक भर्ती परीक्षाओं का सिलसिला 30 अगस्त से शुरू होगा। सबसे पहले सांख्यिकी अधिकारी के 113 पदों के लिए परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद 19 सितंबर को केमिकल निरीक्षक के 13 पदों और 20 सितंबर को सब इंस्पेक्टरके 859 पदों के लिए परीक्षा होगी। आरपीएससी का यह परीक्षा कैलेंडर लाखों अभ्यर्थियों के लिए तैयारी का रोडमैप माना जा रहा है। आयोग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी पूरी करने और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य अपडेट पर नियमित नजर रखने की अपील की है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

RPSC ने भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम किस अवधि के लिए जारी किया है?

अगस्त से दिसंबर 2026 तक।

कुल कितनी बड़ी भर्ती परीक्षाएं आयोजित होंगी?

8 बड़ी परीक्षाएं।