पत्नी ने कहा 10 लोगों से संबंध बनाउंगी क्या कर लोगें मेरा, तो पति ने मार के लटका दी लाश!
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में तलाक तक की नौबत आ गई, पत्नी ने कहा कि वो तलाक के बाद उसके सामने ही 10 मर्दों से शारीरिक संबंध बनाएगी और वो कुछ नहीं कर सकेगा, पत्नी की बातों से पति को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के खंडसरा के रहने वाले एक शख्स ने 2 महीने पहले अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई थी, रिपोर्ट में उसने बताया कि वो पत्नी के साथ लखनऊ कमाने के लिए गया था, इस दौरान उसने पत्नी को किसी पुरूष के साथ गलत काम करते हुए देखा तो दोनों में आपस में झगड़ा हो गया, दोनों 6 जुलाई को अपने गांव बेमेतरा पहुंचे और तलाक लेने की कवायद शुरू कर दी, इस दौरान 7 जुलाई को करीब 1.30 बजे दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया.

पत्नी ने पति को कहा कि तुम मेरे से तलाक ले रहे हो, मैं इसी घर में तेरे सामने 10 पुरूषों को बुलाकर शारीरिक संबंध बनाउंगी, इसी बात पर आरोपी पति नाराज हो गया और उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिये पत्नी के शव को घसीटकर अपने कमरे में ले गया और गले में साड़ी का फंदा डालकर शव को सिलिंग पंखे में लटका दिया. इसके बाद आरोपी ने पुलिस चौकी खण्डसरा आकर रिर्पोट दर्ज कराई कि पत्नी ने आत्महत्या कर ली है,
भाई की लाश को गोद में लेकर बैठा रहा 8 साल का मासूम, और उड़ाता रहा मक्खियां
लेकिन पुलिस को उसपर शक हुआ तो उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी पति ने अपने अपराध को कबूल लिया। वहीं आरोपी पति को अपराध करने के बावजूद कोई अफसोस नहीं था, उसका कहना था कि चरित्रहीन पत्नी को इसी तरह से सबक सिखाया जाता है लिहाजा जो कुछ उसने किया है उसे उस पर कोई अफसोस नहीं.' पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.





