मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

भारतीय बल्लेबाजों ने डुबोई नैया, शर्मनाक हार के साथ गंवाई सीरीज

प्रकाशित: Mar 23, 2023 00:22रिपोर्ट: Navtej TV

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मैच भी भारतीय टीम ने गवा दिया है। ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज 1-2 से जीत गई और इस हार के साथ भारत अपने घर में 26 घरेलू सीरीज भी गवा दी हैं। तीसरे वनडे में कंगारुओं ने 21 रन से मैच जीता है। वनडे सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत ही शर्मनाक है क्योंकि बल्लेबाजों ने तो ऑस्ट्रेलियाई गेंबदाजों के आगे घूटने टेक दिए।

कैसे मनाए माँ ब्रह्मचारिणी को और प्राप्त करें सुख, समृद्धि

ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाज पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 248 रन ही बनाकर ढेर हो गए। ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया। जंपा ने 4 विकेट झटके।

टी20 किंग बने सूर्यकुमार यादव लगातार तीसरे वनडे में गोल्डन डक का शिकार हुए। सूर्या बैटिंग हैट्रिक बनाने वाले दुनिया के 13वें खिलाड़ी बने है। सूर्यकुमार से पहले सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, जहीर खान, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह के नाम यह रिकॉर्ड है।

प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज

​​​​ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी , मार्नस लाबुशेन, एश्टन एगर, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबट, मिचेल स्टार्क और एडम जांपा