IND VS AUS तीसरा वनडे: शर्मनाक हार का बदला लेगा भारत या फिर गंवा देगा सीरीज
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस सीरीज को जीतने के लिए दोनों टीमों को किसी भी हाल में यह मैच जीतना होगा। ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने पारी की शुरूआत की है।
कैसे मनाए माँ शैलपुत्री को और प्राप्त करें सुख, समृद्धि
दोनों टीमें अभी सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। यदि भारत मैच जीत जाता है तो वह ऑस्ट्रेलिया से छठी होम सीरीज जीत जाएगा। अगर वह मैच गंवा देती है तो ऑस्ट्रेलिया से छठी सीरीज गंवा बैठेगी। भारत के लिए सबसे बड़ी परेशानी उसकी बल्लेबाजी रही है क्योंकि पिछले दोनों मैचों में उनका खराब प्रदर्शन हार का कारण बना है। अगर इस मैच को जीतना है तो बल्लेबाजी में सुधार करना होगा और ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर ही रोकना होगा। भारत ने किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है और ऑस्ट्रेलिया ने वार्नर को मौका दिया है। दोनों टीमों को टेस्ट विश्व कप में खेलना है और इसी वजह से इस सीरीज की जीत बहुत ही अहम साबित होगी।
प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी , मार्नस लाबुशेन, एश्टन एगर, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबट, मिचेल स्टार्क और एडम जांपा





