मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

भारत की बेटी पीवी सिंधु ने फिर बढ़ाया देश का मान

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया है। 31 वर्षीय सिंधु इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने मेजबान जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से सीधे गेमों में हराकर शानदार जीत दर्ज की। करीब 50 मिनट तक चले इस मुकाबले में सिंधु ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और यामागुची को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

प्रकाशित: Jul 19, 2026 16:04रिपोर्ट: Monika Rathore

मुख्य बातें

  • पहली भारतीय विजेता: पीवी सिंधु जापान ओपन सुपर-750 जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं।
  • सीधे गेमों में जीत: सिंधु ने फाइनल में अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया।
  • ऐतिहासिक खिताब: यह सिंधु के करियर का पहला सुपर-750 और 2019 विश्व चैंपियनशिप के बाद सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब है।

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं:

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया है। 31 वर्षीय सिंधु इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने मेजबान जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से सीधे गेमों में हराकर शानदार जीत दर्ज की। करीब 50 मिनट तक चले इस मुकाबले में सिंधु ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और यामागुची को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। खास बात यह रही कि सिंधु ने चार साल बाद यामागुची को किसी पूर्ण मुकाबले में हराया है। इससे पहले उन्हें यामागुची पर आखिरी जीत 2022 के थाईलैंड ओपन में मिली थी, जबकि पिछले साल मलेशिया ओपन में जापानी खिलाड़ी चोट के कारण मैच पूरा नहीं खेल सकी थीं। यह सिंधु के करियर का पहला सुपर-750 खिताब है और 2019 विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने के बाद उनका सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब माना जा रहा साथ ही उन्होंने करीब दो साल बाद किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ट्रॉफी अपने नाम की है। वही इस ऐतिहासिक जीत के साथ पीवी सिंधु ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह विश्व बैडमिंटन की शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं और भारतीय बैडमिंटन को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पीवी सिंधु ने जापान ओपन के फाइनल में किस खिलाड़ी को हराया?

उत्तर: जापान की अकाने यामागुची को

पीवी सिंधु जापान ओपन जीतने वाली कौन-सी भारतीय खिलाड़ी बनीं?

उत्तर: पहली भारतीय खिलाड़ी