मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

WTC फाइनल: कंगारू बल्लेबाजों ने निकाली भारतीय गेंदबाजों की हवा, हेड-स्मिथ का जलवा

प्रकाशित: Jun 08, 2023 07:16रिपोर्ट: Navtej TV

इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है और पहला दिन पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो पहले दिन ही गलत साबित हो गया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया टीम को शुरूआती तीन झटके देने में कामयाब तो हुआा लेकिन इसके बाद वह विकेट के लिए तरसता रहा। ऑस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाजे के विकेट तो जरूर गंवाए, लेकिन उसके बाद कंंगारुओं ने दमदार वापसी करते हुए पहले दिन टिम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक ट्रेविस हेड (143) और स्टीव स्मिथ (91) के बीच चौथे विकेट के लिए नाबाद 251 रन की साझेदारी करके टीम को विशाल स्कोर तक बढ़ा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक तीन विकेट खोकर 320 रन बना लिए। भारत के लिए मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट झटका लेकिन इसके बाद वह विकेट के लिए तरसते रह गए। वहीं रविंद्र जडेजा और उमेश यादव के खाते में एक भी विकेट नहीं आया।

ट्रेविस हेड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक लगाने वाले पहले बैटर भी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक हेड और स्मिथ के बीच 251* रन की नाबाद साझेदारी ने भारत के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। अगर दूसरे दिन भी भारतीय गेंदबाज विकेट नहीं लेते है तो भारत के हाथ से ​मैच निकल जाएगा और फाइनल जीतने का सपना एक ​बार फिर से टूट जाएगा।

Rajasthan News: न झुकेंगे, न रुकेंगे, ले कर रहेंगे अपना हक- मंत्रालयिक कर्मचारी

इंग्लैंड के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है और भारतीय टीम का विदेशी मैदानों पर प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है यह एक बार फिर सही साबित होता दिख रहा है। अब गेंदबाजों के हाथ में पूरा मैच है अगर विकेट नहीं मिले तो ट्रेविस हेड अपना दोहरा शतक लगा देंगे तो स्मिथ भी शतक बना सकते हैं। तेज गेंदबाजों के लिए पिच अच्छी है लेकिन ऐसा लगा नहीं और भारतीय बल्लेबाजों को फिर 600 रनों का लक्ष्य मिलेगा अगर विकेट जल्दी नहीं लिए तो।

प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, शार्दूल ठाकुर, केएस भरत ,जडेजा , मोहम्मद शमी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।


ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस , डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नश लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी , नाथन लायन, मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड