WTC फाइनल: भारतीय टीम पर भारी पड़ेंगे कंगारू, इंग्लैंड में दिखाना होगा दम
7 जून यानी आज दोपहर 3:00 बजे से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला इंग्लैंड के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा और इसके लिए दोनों टीमें तैयार है। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा और इसके बाद शुरू होगी इस खिताब को जीतने की जंग। भारतीय टीम दूसरी बार फाइनल खेल रही है और इस बार उसके जीत के आसार कमजोर ही नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम का विदेशी मैदानों पर प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहता है।
दोनों टीमें के प्रदर्शन की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के मैदान खेलना अच्छा लगता है और उसका जीत प्रतिशत भी अच्छा रहा है। वहीं टीम इंडिया का जीत का प्रतिशत बहुत ही शर्मनाक रहा है और इसी वजह से उसे पिछला फाइलन भी गंवा दिया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 106 टेस्ट मैच खेले जा चुके है जिसमें ऑस्ट्रेलिया को 44 में और भारत को 32 मैचों में जीत मिली है। इस हिसाब से भी भारतीय टीम का प्रदर्शन कमजोर ही नजर आ रहा है।
Rajasthan News: मुख्यमंत्री की योजना पर ग्रेटर मेयर ने लगाया ग्रहण
WTC फाइनल में कोहली, शमी और जडेजा पर ज्यादा विश्वास किया जा रहा हैं। अगर इन तीनों ने अपना प्रदर्शन अपने नाम के हिसाब से किया तो भारत का यह खिताब जीतना तय है। कोहली और रहाणे को इंग्लैंड की पिचों पर खेलना पसंद है। अगर इन दोनों खिलाड़ियों के बल्ले से रन निकले तो फिर जीत निश्चत है। WTC का फाइनल द ओवल में खेला जा रहा है यहां की पिच पर गेंदबाजों को बहुत ज्यादा फायदा होता है।
प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, शार्दूल ठाकुर, केएस भरत , जडेजा व अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस , डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नश लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी , नाथन लायन, मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड





