दोस्ती करके पिलाई नशीली कोल्डड्रिंक:अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा दुष्कर्म, वीडियो वायरल..
दोस्ती के नाम महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं होना आम बात हो गई है और इसके कारण कई महिलाएं तो बदनामी के डर से शिकायत नहीं करती है। लेकिन कुछ महिलाएं अपने साथ हुई इस प्रकार की घटना के खिलाफ आवाज उठाती है और उनको न्याय मिलता है। राजधानी जयपुर में महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं तो आम हो गई है और हर दिन 1 दर्जन से ज्यादा ऐसी शिकायत थाने पहुंच रही है। हाल ही में खोह नागोरियान इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
पीड़िता के अनुसार आरेापी युवक ने पहले उससे दोस्ती के जाल में फंसाया और एक दिन नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में उसके अश्लील वीडियो बना लिए और शादी करने का वादा करके लंबे समय तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रखकर रेप करता रहा।
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें
काफी समय बीत जाने के बाद पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लग गया। इस दौरान वह प्रेग्नेंट हुई तो प्यार का नाटक करके ऑबोशन करवा दिया। इसके बाद वह शादी नहीं करने और अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी तो पीड़िता ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर खोह नागोरियान थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।





