मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

दोस्ती के जाल में फंसाकर पिलाया नशीला पेय, फिर न्यूड वीडियो बनाकर किया रेप

प्रकाशित: May 01, 2023 14:10रिपोर्ट: Navtej TV

राजधानी जयपुर में इन दिनों अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने से जरा भी नहीं डर रहे हैं। महिलाओं के साथ अपराध के मामले में तो राजस्थान नंबर वन बन गया है। राजधानी जयपुर के मालवीय नगर थाने में एक युवती ने अपने परिचित पर रेप का मामाल दर्ज करवाया है।

युवती ने परिचित युवक पर आरोप लगाया है कि नाश्ते के बहाने रेस्टोरेंट में ले जाकर उसको नशीला पेय पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई तो उसे अपने साथ ले गया और इसके बाद उसने रेप किया। इस दौरान उसका न्यूड वीडियो बना लिया और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया तो पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

युवती उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली है और वह एक हॉस्टल में रहकर होम केयर में बुजुर्गों की देखरेख का काम करती है। इस दौरान उसकी मुलाकात हेल्थ केयर से हो गई तो बाद में दोनों अच्छे दोस्त बन गए। इसके बाद एक दिन उसने हॉस्टल छोड़ने के दौरान नाश्ता कराने के लिए एक रेस्टोरेंट ले गया और वहां उसने नशाील पदार्थ उसे पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश होने लगी तो उसे अपने कमरे पर ले गया और न्यूड वीडियो बनाकर उसका रेप कर दिया।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें

इस घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने के साथ जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से रेप किया और इसके बाद उसने परेशान होकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।