मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

IPL 2023 में 1000वां मैच बना यादगार, जानें कैसे बन गया इतिहास

प्रकाशित: May 01, 2023 08:33रिपोर्ट: Navtej TV

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को डबल हेडर खेला गया था और आईपीएल के इतिहास के 999वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हराया तो इसके बाद 1000वें मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब 200 रनों का पीछा करने उतरी टीम ने इस आसानी से हासिल कर लिया हो गया फिर उसे नहीं बचा पाई।

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हाईस्कोरिंग और रोमांचक मुकाबला देखा गया। IPL के इतिहास में एक ही दिन में 4 बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया गया है।

आईपीएल इतिहास का 1000वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें राजस्थान ने 213 रनों का विशाल स्कोर बताया और इसके जवाब में मुंबई टीम शानदार तरीके से 19.3 ओवर में हासिल कर लिया।
मुंबई को अंतिम ओवर में जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी और टिम डेविड जेसन होल्डर की लगातार 3 गेंदों पर 3 छक्के जड़कर अपनी टीम को यादबार जीत दिला दी।

Navtej TV- Podcast Bulletin

IPL इतिहास का 999वां मैच भी हाईस्कोरिंग रहा और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने पंजाब को 201 रनों का लक्ष्य दिया था। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।