रॉयल्स ने किया चेन्नई को चित और पहुंच गई टॉप पर
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 37वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने धमाकेदार अंदाज में जीतकर अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से हराकर अपना दम दिखा दिया है।
इस जीत के साथ ही राजस्थान टीम 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। रॉयल्स ने 8 में से 5 मैच जीते हैं। इस हार के बाद चेन्नई की टीम तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल्स ने 4 ओवर में ही 50 रन बना दिए और यशस्वी जायसवाल ने 43 बॉल पर सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेलकर टीम को विशाल स्कारे की तरफ अग्रसर कर दिया।
इसके बाद जबकि ध्रुव जुरेल ने 34 और जोस बटलर ने 27 रन की मदद से टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 6 विकेट गंवाकर 170 रन ही बना पाई। शिवम दुबे ने 33 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली तो ऋतुराज गायकवाड़ ने 29 गेंदों पर 47 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाएं
प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवॉन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा, आकाश सिंह और मथीशा पथिराना.
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, संदीप शर्मा, एडम जाम्पा और युजवेंद्र चहल





