मुंबई के खिलाफ गुजरात की पहली जीत, गिल का तूफानी अर्धशतक
आईपीएल 2023 का 35वां मैच गुजरात और मुंबई के बीच नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल के इतिहास में पहली बार गुजरात ने मुंबई पर जीत हासिल की है। गुजरात ने मुंबई को 55 रनों से हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। इस सीजन में 10 अंक हासिल करने वाली चेन्नई केे बाद गुजरात दूसरी टीम है।
गुजरात टाइटंस ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (56 रन), नूर अहमद (3/37) और राशिद खान (2/27) के शानदार प्रदर्शन की मदद से पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस को 55 रनों से हराया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टीम ने 6 विकेट गंवाकर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शुभमन गिल ने तूफानी फिफ्टी जमाकर टीम की शानदार शुरूआत दिलाई इसके बाद आखिर में अभिनव मनोहर ने 21 गेंदों पर 42 रन और डेविड मिलर ने 22 गेंदों पर 46 रन जड़कर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया।
BJP कांग्रेस के बागियों को साधेगी AAP
प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, रिले मेरेडिथ, कुमार कार्तिकेय, अर्जुन तेंदुलकर, पीयूष चावला और जेसन बेहरेनडॉर्फ
गुजरात टाइटन्स: ऋद्धिमान साहा,विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, शुभमन गिल,राशीद खान, मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या, राहुल तेवतिया, नूर अहमद और मोहित शर्मा





