मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

LSG ने मुंबई इंडियंस को घर में दी मात,प्लेऑफ का सफर हुआ कठिन

प्रकाशित: May 17, 2023 08:51रिपोर्ट: Navtej TV

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 63वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स मुंबई को उसके घरेलू मैदान पर हराकर प्लेऑफ के बेहद नजदीक पहुंच गई है। LSG ने मुंबई को अपने 5 रन से हराकर प्लेऑफ में जाने का रास्त आसान बना लिया है।

इस जीत के साथ लखनऊ अंक तालिका में नंबर-3 पर पहुंच गई। टीम ने 13 मैचों में 7वीं जीत हासिल करके 15 अंक जोड़ लिए है। मुंबई को छठी हार के कारण अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो थोड़ा स​ही साबित हुआ। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान 177 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन ही बना पाई और 5 रन से मैच गंवा दिया।

प्लेऑफ में जाने के लिए दोनों टीमों को आने वाले मैच जीतने होंगे नहीं तो उनका आगे का सफर खत्म हो जाएगा। गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है तो इसके बाद चेन्नई भी लगभग इसमे जगह बना लेगी। वहीं 2 अन्य टीमों में रॉयल्स और मुबंई का नाम तय माना जा रहा है ​लेकिन इसका फैसला आने वाले मैचों का परिणाम तय करेगा।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ और अकाश मधवाल।

लखनऊ सुपरजायंट्स : क्रुणाल पंड्या, क्विंटन डी कॉक, दीपक हुड्‌डा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई, स्वप्निल सिंह और मोहसिन खान।