मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

LSG vs PBKS IPL 2023:चौकों-छक्कों की बारिश से आईपीएल के इतिहास में बन गया नया रिकॉर्ड, देखें पूरा रिकॉर्ड

प्रकाशित: Apr 29, 2023 08:53रिपोर्ट: Navtej TV

आईपीएल 2023 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स को 56 रन से हराकर एक न​या रिकॉर्ड बना दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में आईपीएल के इस सीजन का सबसे विशाल स्कोर पांच विकेट गंवाकर 257 रन बना दिए। मार्कस स्टोइनिस ने 40 गेंदों में 72 रन और काइल मेयर्स ने 24 गेंदों में 54 रन की तूफानी पारी से इतना विशाल स्कोर बन गया। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 19.5 ओवर में 201 रन पर सिमट गई और उसे 56 रनों की हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन अथर्व तायदे ने 36 गेंदों में 66 रन बनाए।

चौथी बार 450 से ज्यादा रन बने
इस मुकाबले में दोनों टीमों ने कुल 458 रन बनाए जो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में यह सिर्फ चौथी बार ऐसा हुआ है। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन 2010 में चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में 469 रन बने थे।

आईपीएल मैच में सर्वाधिक 3 स्कोर:
469 रन - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, 2010
459 रन - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, इंदौर, 2018
458 रन - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, मोहाल,2023

बढ़ी हुई दरें वापस नहीं लेने पर राजस्थान में बड़े आंदोलन की चेतावनी

आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर:
263/5- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 2013
257/5- लखनऊ सुपर जायंट्स- 2023
248/3- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 2016

आईपीएल मैच में सर्वाधिक चौके:
69 - CSK बनाम राजस्थान रॉयल्स- 2010
67 - LSG बनाम पंजाब किंग्स- 2023