मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई दिल्ली अब इन टीमों का बिगाड़ेगी खेल..

प्रकाशित: May 17, 2023 17:21रिपोर्ट: Navtej TV

IPL 2023 के Playoff की जंग अब तेज हो गई है और डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटन्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है तो दिल्ली कैपिटल्स के साथ सनराइजर्स हैदराबाद टीमें बाहर हो चुकी है। लेकिन अब इंडियन प्रीमियर लीग के अंतिम मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गए है। आज दिल्ली कैपिटल्स अपना 13वां मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी लेकिन यह मुकाबला दिल्ली के लिए ज्यादा महत्व नहीं रखता है लेकिन पंजाब के लिए यह मैच बहुत कुछ मायने रखता है।

चेन्नई और मुंबई के साथ अन्य टीमें भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार हैं। लेकिन इन सब को हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स से सावधान रहना होगा क्योंकि इनकी अंतिम जंग दिल्ली से होगी। अगर दिल्ली मैच जीत जाती है तो इन टीमों का आगे का सफर बहुत मुश्किल हो जाएगा।

दिल्ली को अब अपने आखिरी बचे 2 मैच चेन्नई और पंजाब के साथ खेलने है। इन दोनों ही टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को हराना होगा। अगर वह ऐसा नहीं कर पाती है तो उनका सफर समाप्त हो सकता है।चेन्नई 13 मैचों में 7 जीत के साथ 15 पॉइंट्स लेकर प्लेऑफ के करीब पहुंच गई है लेकिन अंतिम मैच की जीत उसका आगे का फैसला तय करेगी।

Rajasthan News: कई बार प्रदर्शनों के बाद भी शिक्षकों की मांगे अनसुनी

पंजाब दोनों मैच जीत जाती है तो उसके 16 पॉइंट्स हो जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स अपना आखिरी मैच 20 मई को चेन्नई की खिलाफ खेलेगी। इस मैच के बाद चेन्नई के कप्तान धोनी फिर शायद आईपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।