IPL 2023 प्लेऑफ की पिक्चर साफ: जानिए प्लेऑफ में कौन किससे भिड़ेगी
IPL 2023 प्लेऑफ की पिक्चर अब पूरी तरह से क्लिर हो गई है क्योंकि RCB की हार के बाद मुंबई आसानी से टॉप-4 में पहुंच गई है। इससे पहले प्लेऑफ में गुजरात, चेन्नई और लखनउ ने जगह बनाई थी और अब मुंबई भी इसमें शामिल हो गई है। गुजरात ने आरसीबी का आईपीएल खिताब जीतने का सपना एक बार फिर चकनाचूर कर दिया है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी को गुजरात टाइटन्स ने छह विकेट से हराकर उसका प्लेऑफ में जाने का रास्ता ही बंद कर दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को 198 रनों का विशाल स्कोर दिया लेकिन गुजरात टाइटन्स इस विशाल लक्ष्य को पांच गेंद बाकी रहते 4 खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
आरसीबी की हार के साथ ही मुंबई इंडियंस को बड़ी राहत मिली और वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। आरसीबी के लिए विलन और गुजरात टाइटन्स की जीत के हीरो ओपनर शुभमन गिल ने 52 गेंदों पर नाबाद 104 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को आसानी से मैच जितवा दिया। कोहली ने आरसीबी के लिए नाबाद 101 रन बनाए लेकिन उनकी इस पारी पर गिल ने पानी फेर दिया। एक समय तो लगा गुजरात मैच हार जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ वह आसानी से मैच जित गया। वहीं दूसरी तरफ मुंबई ने आसानी से हैदराबाद को हराते हुए प्लेऑफ की राह आसान कर ली।
Jaipur News: कुमावत महापंचायत में OBC आरक्षण बढ़ाने की मांग
क्वालिफायर-1
आईपीएल 2023 के लीग स्टेज खत्म होने के बाद 20 अंक के साथ गुजरात टाइटंस पहले और चेन्नई सुपर 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। इस वजह से दोनों टीमों के बीच 23 मई को चेन्नई में क्वालिफायर-1 खेला जाएगा।
क्वालिफायर-2
क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी और हारी हुई टीम 26 मई को एलिमिनेटर मुकाबला जीतने वाली टीम के साथ क्वालिफायर-2 खेलेगी।
मुंबई-लखनऊ के बीच होगा एलिमिनेटर
नंबर 3 पर रही लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला 4 नंबर रही मुंबई इंडियंस के साथ 24 मई को चेन्नई में ही एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी। इस मैच में जो टीम हारेगी, उसका आईपीएल सफर खत्म होगा तो जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 खेलेगी।
28 मई को फाइनल मैच
जो टीम क्वालिफायर-1 और क्वालिफायर-2 जीतेगी उनके बीच 28 मई को फाइनल मैच होगा।

