मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

RCB vs RR: आईपीएल के इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड रॉयल्स के नाम, प्लेऑफ की रेस से बाहर!

प्रकाशित: May 15, 2023 08:04रिपोर्ट: Navtej TV

आईपीएल 2023 के 60वें अहम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को करारी शिकस्त देकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स को 172 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन रॉयल्स की पूरी टीम 10 ओवरों में 59 रन बनाकर सिमट गई। इस जीत के बाद आरसीबी की टीम अंकतालिका में पांचवें नंबर पहुंच गई।

राजस्थान के बल्लेबाज इस मैच में पूरी तरफ से फलॉप साबित हुए। ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल तो अपना खाता भी नहीं खोल सके, वहीं कप्तान संजू सैमसन (4), जो रूट (10), देवदत्त पडिक्कल (4) और ध्रुव जुरेल (1) रन ही बना पाए। केवल शिमरॉन हेटमायर ने 19 गेंदों पर 35 रन बनाकर टीम को 60 रन तक पहुंचाया।

वेन पार्नेल ने आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 59 रन आईपीएल के इतिहास में किसी टीम का तीसरा न्यूनतम स्कोर बनाकर रॉयल्स ने अपने नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। आईपीएल के इतिहास का यह दूसरा न्यूनतमक स्कोर भी रॉयल्स के नाम है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने पांच विकेट के नुकसान 171 रन बनाए। जिसमें कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 55 रनों की पारी खेली तो मैक्सवेल ने 54 रन बनाए।

Karnataka में कौन बनेगा Chief minister

राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम स्कोर (IPL)
58 बनाम आरसीबी, 2009
59 बनाम आरसीबी, 2023
81 बनाम केकेआर, 2011