मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

IPL 2023: मैक्सवेल और डु प्लेसिस की तूफानी पारी, रायॅल्स ने 7 रन से गंवाया मैच

प्रकाशित: Apr 24, 2023 07:10रिपोर्ट: Navtej TV

IPL 2023 के 33वें मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। रॉयल्स के कप्तान सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो गलत साबित हुआ। सलामी बल्लेबाज विराट कोहली बिना खाता खोल चलते बने ​लेकिन इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी ने मैदान में चौकों और छक्कों की बारिश कर दी।

एक समय तो लगा बैंगलोर इस सीजन का सबसे विशाल स्कोर बनाने जा रही है लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी कराते हुए 189 रनों पर रोक दिया। बेंगलुरू ने लगातार विकेट गंवाए जिसके कारण वह 200 रन नहीं बना पाई। अंक तालिका में रॉयल्स पहले स्थान पर है और उसके लिए यह जीत बहुत जरूरी है। मैक्सवेल ने 44 गेंदो में 77 रन बनाए तो फैफ डु प्लेसी ने 39 बॉल पर 62 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को विशाल लक्ष्य तक पहुंचाया।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायॅल्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही बटलर सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद जायसवाल और पाडिकल ने 100 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया लेकिन अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी के कारण टीम 7 रन से मैच हार गई।

पूर्व राज्यपाल की बढ़ी मुश्किलें
प्लेइंग-11

बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, डेविड विली, वानिंदु हसारंगा, मोहम्मद सिराज औऱ विजय कुमार

राजस्थान टीम: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल