RR vs SRH:दिल थाम देने वाले मैच में हैदराबाद का कमाल, जीता हुआ मैच हार गई रॉयल्स
आईपीएल 2023 के 52वें मैच को देखने वाले दर्शकों की दिलों की धड़कने ही रूक गई थी। इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को अंतिम गेंद पर चार विकेट से हराकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने सनराइजर्स को जीत के लिए 215 रनों का लक्ष्य दिया और लगा यह मैच रॉयल्स आसानी से जीत जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी गेंद पर टारगेट को हासिल कर अपना दम दिखा दिया।
अंतिम गेंद पर 5 रनों की जरूरत थी और संदीप शर्मा ने अब्दुल समद को कैच आउट करा दिया। इसके बाद रायॅल्स के खिलाड़ी जीत का जश्न मानने लगे तो वह गेंद नो-बॉल निकली और हैदराबाद को एक गेंद और मिल गई। नो-बॉल के चलते अब सनराइजर्स को चार रन बनाने थे और ऐसे में स्ट्राकर बल्लेबाज अब्दुल समद ने फ्री-हिट पर छक्का लगाकर टीम को शानदार जीत दिला दी।
रॉयल्स के लिए युजवेंद्र चहल ने चार विकेट झटके लेकिन वह जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। बटलर ने 59 गेंदों पर 95 रनों की पारी खेली लेकिन वह शतक लगाने से चूक गए। कप्तान संजू ने 38 गेंदों पर नाबाद 66 रनों की शानदार पारी खेली। इस जीत का असर रॉयल्स पर ज्यादा हुआ और वह अभी अंक तालिका में 10 अंकों के साथा नंबर 4 पर बनी हुई है।
Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स एक-एक खिताब जीता है लेकिन हैदराबाद के खिलाफ जीत का औसत बहुत ही शानदार रहा हैं। अगर रॉयल्स यह मैच जीत जाती है तो वह हैदराबाद के खिलाफ जीत की हैट्रिक तो लगा देगी साथ ही अपने होम ग्राउंड पर हार की हैट्रिक से भी बच जाती।
प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्डीकल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, ट्रेंट बोल्ट, एडम जंपा, युजवेंद्र चहल और संदीप शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद: ऐडन मार्करम , हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, कार्तिक त्यागी और टी नटराजन





