RR vs RCB: जयपुर में 10 साल से पहली जीत की तलाश में बेंगलुरू
आज फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच इस सीजन का 60वां मैच होगा।वहीं बात करें दिन के दूसरे मुकाबले की तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
जयपुर में राजस्थान और बेंगलुरु अब तक 7 बार आमने—सामने हुई है लेकिन इसमें रॉयल्स का पलड़ा भारी रहा है। चार मैच राजस्थान और तीन मैच बेंगलुरु ने जीते हैं, वहीं बेंगलुरु को इस मैदान पर पिछले 10 साल से जीत नसीब नहीं हुई उसे अंतिम जीत साल 2013 में मिली थी।
राजस्थान ने इस सीजन में अब तक 12 मैच खेले है जिसमें 6 में जीत और 6 में हार मिली है। वहीं बेंगलुरु को11 मैचों में से 5 में जीत और 6 में हार मिली है। लेकिन रॉयल्स का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है जिसके कारण उसका पलड़ा भारी नजर आ रहा है। पिछले मैच जायशवाल की पानी देखकर सब हैरान थे और वहीं दूसरी तरफ रॉयल्स की गेंदबाजी भी बहुत शानदार रही है।
यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और संजू सैमसन जबरदस्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी है तो गेंदबाज के लिए थोड़ी मुश्किल भरी है। इस वजह से बल्लेबाजों को विशाल स्कोर बनाना होगा मैच जीतने के लिए।
Rajasthan News: अवैध गैस रिफलिंग करने वाला निकला हत्यारा
पॉसिबल प्लेइंग-11...
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक, वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, विजयकुमार वैशाख, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड





