मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

प्रेमी के साथ जंगल गई युवती का बनाया अश्लील वीडियो, अनजान युवक ने लाठी का...

प्रकाशित: May 08, 2023 14:32रिपोर्ट: Navtej TV

महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं तेजी से बढ़ रही और इसी वजह से राजस्थान महिला अपराध के मामले में नंबर एक राज्य बन गया है। महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं घर के अंदर के साथ बाहर भी हो रही है। ऐसा ही एक मामला झालावाड़ शहर में देखने को मिला जहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ जंगल में घूमने गई तो वहां कुछ बदमाश पहुंच गए। इसके बाद बदमाशों ने युवती के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है लेकिन इस घटना से स्थानिय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पीड़ित युवती ने बताया की वह अपने प्रेमी के साथ स्कूटी से आकाशवाणी के समीप एक पहाड़ी पर गई थी। इस दौरान बदमाश ने प्रेमी युगल के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पैसे मांगने लगे।

वीडियो वायरल की बात से डर गए तो हमने पैसे देने के लिए कह दिया तो बदमाश ने उसके प्रेमी को पैसे लाने के लिए भेज दिया। इसके बाद उसे जंगल में बैठा दिया और हथियार के दम पर धमकाकर युवती से दुष्कर्म किया।

कांग्रेस की लोकप्रियता से भाजपा भयभीत

इस घटना के बाद आरोपी युवती को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद युवती ने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया तो परिवार ने प्रकरण दर्ज कराया। दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात होने के बाद झालावाड़ पुलिस में हड़कंप मच गया। आला पुलिस अधिकारियों ने आरोपी की धरपकड़ में जुट गई और जल्द गिरफ्तारी की बात कही। लेकिन अभी तक किसी प्रकार की जानकारी पुलिस के हाथ नहीं ​लगी है और ना ही बदमाश की पहचान हुई है।