नौकरी के पहले ही दिन नर्सिग होम की दीवार से लटकती मिली नर्स की लाश।
उत्तरप्रदेश के उन्नाव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, एक निजी अस्पताल में काम करने वाली लड़की का शव उसी अस्पताल के पिछले हिस्से में दीवार से निकल रहे लोहे के सरिए से लटकता मिला, मामले में बड़ी बात ये भी है कि ये लड़की की नौकरी का उस अस्पताल में पहला ही दिन था, बांगरमऊ इलाके के हरदोई-उन्नाव मार्ग किनारे गांव दुल्लापुरवा के पास न्यू जीवन हॉस्पिटल में एक 19 साल की लड़की नौकरी करने आई थी.

पहले ही दिन उसकी नाइट ड्यूटी लगा दी गई थी, और दूसरे दिन यानी शनिवार सुबह ही अस्पताल के पिछले हिस्से में दीवार से निकल रहे लोहे के सरिए से उसका शव लटकता मिला, घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने बेटी की रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया था, मामले में संदीप राजपूत, चांद आलम, नूर आलम और अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, मृतक युवती 8 बहनों में चौथे नंबर की थी.
30 साल की उम्र ये शख्स बना 47 बच्चों का पिता जल्द 10 बच्चों की होने वाली है डिलीवरी!
हाल ही में शुरू हुए अस्पताल में वह नौकरी करने आई थी ताकि अपने परिवार की गृहस्थी चलाने में सहयोग कर सके. उसे हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोगी के तौर पर रखा गया था, परिवार का कहना है कि न्यू जीवन अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी संदीप राजपूत ने ही मृतका की न्यू जीवन अस्पताल में नौकरी लगवाई थी. घटना वाली रात दोनों के बीच विवाद हुआ था.
लड़की संदीप से शादी करना चाहती थी लेकिन संदीप ने शादी से इनकार कर दिया था, वहीं लड़की का शव मिलने की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि फंदे पर लटकी मृतका के मुंह पर मास्क और हाथों में एक रूमालनुमा एक कपड़ा था. साथ ही दोनों हाथ सीने और दीवार के बीच दबे हुए थे. इसके बाद पुलिस ने शुरुआती जांच और पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप और हत्या की पुष्टि नहीं हुई है.
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है, वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है, शुरुआती जांच में ये भी सामने आया है कि अस्पताल बिना लाइसेंस के चल रहा था, जिसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है, वहीं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।





