मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

कंगना रनौत ने कुछ इस तरह दी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई!!

प्रकाशित: Jul 22, 2022 19:47रिपोर्ट: Navtej TV

NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया और इस 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी.आपको बता दे द्रौपदी मुर्मू देश की पहली ऐसी राष्ट्रपति होंगी, जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पूरा देश द्रौपदी मुर्मू को बधाई दे रहा है। ऐसे में बॉलीवुड भी पीछे नहीं रहा.


बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए फैंस संग एक फोटो स्टोरी शेयर की जिसमे राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहीं द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर साझा की साथ ही कैप्शन में द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देते हुए उन्होंने महिला शक्ति का जिक्र कर बताया है कि ट्राइबल बैकग्राउंड से इस पद तक पहुंचने वाली वह पहली महिला हैं।

ऐसी शाही ज़िन्दगी से जीता है राष्ट्रपति!

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने ट्विटर पर पोस्ट किया “ये वाकई एतिहासिक पल है भारत के लिए” लिखकर बधाई दी. हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक बार फिर हमने सिद्ध कर दिया कि हम स्त्री को पुरुष के बराबर नहीं, उस से बेहतर मानते हैं।