मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

कन्हैया का गला रेतकर पीएम मोदी को दे डाली ये धमकी, देखें वीडियो

प्रकाशित: Jun 29, 2022 18:34रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में उदयपुर के धानमंडी थानाक्षेत्र में मोहम्मद रियाज और गोस मोहम्मद ने दिनदहाड़े टेलर कन्हैयालाल की दुकान में घुसकर उसकी गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्यारे कपड़े सिलाने के बहाने दुकान में घुसे थे। इसके बाद उन्होंने तालिबानी तरीके से कन्हैया लाल की हत्या कर दी और इसके बाद हत्यारों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी डाला।

kanhaiya का सिर कलम होते ही औवेसी ने लगवाये इंसाफ जिंदाबाद, कत्ल मुर्दाबाद के नारे, देखें VIDEO

इस वीडियो में उन्होंने ‘इस्लाम के अपमान’ का बदला लेने के लिए करने का दावा किया है और पीएम मोदी को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों हत्यारों को राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र से पकड़ लिया है। हमलावर ने कहा उसने एक आदमी का सर कलम कर दिया है और जो आग लगाई है उसको बुझाने का काम करेंगे।


वीडियो में रियाज ने अचानक धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया तो उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि देश में सांप्रदायिक तनाव है और प्रधानमंत्री को देशवासियों से अपील करनी चाहिए। कन्हैयालाल ने पुलिस को पहले शिकायत दी लेकिन इसके बाद भी पुलिस प्रशासन चेता नहीं और इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। कन्हैयालाल की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया था लेकिन इसके बाद भी इस प्रकार की घटना का होना बहुत ही निंदनीय है।