मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

प्यार में धोखा मिलने पर 6 लड़कियों ने एक साथ खाया जहर!

प्रकाशित: Apr 24, 2022 15:45रिपोर्ट: Navtej TV



मैं मर रही है खुदकुशी कर रही हूं और मेरा साथ नहीं दोगी तो मैं मरने के बाद तुम्हें भूत बनकर सताऊंगी, एक लड़की ने अपनी 6 सहेलियों को कहा और सभी ने एक-एक सल्फास की गोली खा ली, बिहार के औरंगाबाद में 6 लड़कियों के खुदकुशी मामले में जब ये खुलासा हुआ तो सभी हैरान रह गए, लड़कियों के सुसाइड मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती गई नई-नई बातें सामने आती गई और आसपास के गांवों में कई तरह के चर्चे होने लगे।

सामूहिक खुदकुशी के बारे में एक 6 लड़कियों में से एक लड़की ने बताया कि उसकी सहेली का प्रेम अपने भाभी के भाई दीपू से पिछले एक महीने से चल रहा था। दोनों ने साथ जीने और साथ मरने की कसमें खाई थी। दोनों का प्यार परवान चढ़ता, उससे पहले कहानी का द एंड हो गया, उसने बताया कि अपनी सहेली के प्रेम प्रसंग में बाकी 5 सहेलियां भी सहयोग करती थीं। इसी बात को लेकर सभी मथुरापुर में दीपू से मिलने भी गई थी।

शादी का दबाव बनाया को दीपू ने एक झटके में ये कहकर अपने प्रेम का खात्मा कर दिया कि वो किसी और से प्यार करता है। शादी नहीं कर सकता है। दीपू के इनकार के बाद उसकी सहेली को गहरा सदमा लगा और उसने अपनी जान देने की बात तक कह डाली। लेकिन दीपू का दिल नहीं पसीजा। उसने यहां तक कह दिया कि जान देना है तो दे तो उसे परवाह नहीं है। दिल की चोट लिए सहेलियां अपने गांव लौटी तो बाजार से सल्फास की गोलियां भी लेते आई।

बच्चों में दिखने वाला COVID XE वेरिएंट का पहला लक्षण!

सहेली ने अपनी साथियों से कहा कि मैं जहर खा रही हूं तो तुम भी खाओ...नहीं तो मरने के बाद भूत बनकर तुम लोगों को सताऊंगी। हमलोग साथ में रहते हैं तो साथ में ही मरेंगे। फिर सभी ने जहर खा लिया। जिसमें तीन की मौत हो गई। बाकी तीन लड़कियां फिलहाल ठीक है। इन सभी सहेलियों का घर आस-पास ही है। स्कूल के एक ही क्लास में पढ़ती भी थीं, देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखते रहिये नवतेज टीवी।